अब कांग्रेस में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी, कांग्रेस जन संगठन हित में काम करें: जिलाध्यक्ष परमार

-विधायक महेश परमार ने किया जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण
-विधायक परमार बोले – भाजपा के गुंडें कांग्रेस दफ्तर तोड़ने के लिए आए थे, जिसे कांग्रेस नेताओं ने किया विफल
उज्जैन । जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पद पर विधायक महेश परमार ने 5 सितंबर शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर तराना विधायक महेश परमार ने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है इसलिए वह जिला अध्यक्ष बने हैं। अब सभी कांग्रेसजनों से आग्रह है कि वह संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन बनाए रखें जो लोग सोशल मीडिया पर संगठन के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं उनको कांग्रेस के लोग सोशल मीडिया पर जवाब दें। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में संगठन एकजुट होकर काम करेगा परंतु अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इसलिए सभी कांग्रेसजन अनुशासन को बनाए रखने में मदद करें। परमार ने कहा कि पिछले दिनों भाजपा के 1000 लोगों ने कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ की कोशिश की थी जिसे उज्जैन के कांग्रेस नेताओं ने विफल कर दिया। भाजपा के इन गुंडों को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने 1 इंच भी कांग्रेस कार्यालय की तरफ आने नहीं दिया। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि चुनिंदा विधायकों को राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है । उनमें उज्जैन का नाम भी है। राहुल गांधी के निर्देश पर ही महेश परमार को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब हम सब मिलकर भाजपा के कुशासन के खिलाफ जनता के लिए आवाज उठाएंगे। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष
रवि भदोरिया ने कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने आए भाजपा नेताओं से महेश परमार और मुकेश भाटी के नेतृत्व में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया । इसकी जितनी सराहना की जाए वह काम है। कांग्रेस कार्यालय क्षीरसागर पर पदभार ग्रहण हेतु पहुंचे विधायक महेश परमार का स्वागत अभिनंदन पुष्पवर्षा आतिशबाजी के साथ हुआ। ढोल नगाड़ों के बीच कांग्रेस कार्यालय पहुंचे । महेश परमार ने सर्वप्रथम पदभार ग्रहण किया। तत्पश्चात भगवान गणपति की आरती के साथ ही बैठक प्रारंभ हुई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर बैरागी, विधायक दिनेश जैन बॉस, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर, नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय, राजेंद्र वशिष्ठ, रामेश्वर पटेल, गफ्फार पटेल, विक्रम सिंह, अशोक जाट, वीर सिंह राणा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदोरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल पटेल, राजेंद्र सिंह सोलंकी, उमेश शर्मा, आत्मा राम गांधी, अन्तर सिंह पटेल, शंकर पटेल,जगदीश लालावत, सुरेश चौधरी, देवेंद्र सिंह, संजू वर्मा, राधा मालवीय, विजय सिंह, पृथ्वीराज सिंह जनपद अध्यक्ष खाचरोद, राजेंद्र व्यास सोनू शर्मा, जितेंद्र मंडोरा, जिला पंचायत सदस्य अंतर सिंह पटेल, सुनील, वासुदेव रावल सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लोकेंद्र सिंह दरबार ने किया। यह जानकारी संगठन मंत्री अजय राठौर ने दी।
12 सितंबर को उज्जैन में कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय आंदोलन: बैठक को संबोधित करते हुए महेश परमार ने कहा कि 12 सितंबर को होने वाले कांग्रेस के वृहद आयोजन को हम सभी को मिलकर सफल बनाना है।
इसके साथ ही आगामी समय में होने वाले कांग्रेस के वृहद आयोजन को लेकर भी जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समस्त जिले के कांग्रेस विधायक, सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष सहित जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने आयोजन की रूपरेखा तैयार की।
विधायक जैन बोले-सातों विधानसभा जिताने का वादा करके जिला अध्यक्ष बने हैं विधायक परमार : महिदपुर से विधायक दिनेश जैन बस ने मंच से कहा कि महेश परमार विधायक बनने वाले इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं थी जब महेश परमार की नाम की घोषणा हो तो वह भी चौंक गए। उन्होंने कहा कि महेश परमार को ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाया गया है इस दौरान राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने उनसे सातों विधानसभा जिताने का वादा लिया है इसलिए यह जिम्मेदारी महेश परमार को मिली है अब वह सातों विधानसभा जिताने के लिए सभी कांग्रेसजनों के सहयोग से काम करेंगे।
पूर्व जिला अध्यक्ष पटेल ने कांग्रेस के स्लीपर सेल को कभी तवज्जों नहीं दी : नागदा के पूर्व विधायक दिलीप गुर्जर ने मंच से कहा कि कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कमल पटेल ने उनके विधानसभा क्षेत्र में कभी भी कांग्रेस को हराने में लगे रहने वाले स्लीपर सेल के नेताओं को कभी तवज्जो नहीं दी इसकी वजह से उन्हें कभी परेशानी नहीं आई। अब कांग्रेस ने विधायक महेश परमार को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सोफी हम सब मिलकर कांग्रेस को जीतने के लिए कम करें।
नेता प्रतिपक्ष राय बोले मुख्यमंत्री को उज्जैन से देंगे चुनौती: कांग्रेस नेता रवि राय ने कहा कि जब भाजपा के लोग कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन के लिए आ रहे थे तो कांग्रेस ने भी तैयारी कर ली थी 75 से ज्यादा लाठियां कांग्रेस कार्यालय में एकत्र कर ली गई थी। कांग्रेस नेताओं ने लाठियां लहरा कर भाजपा नेताओं को चुनौतियां दी थी। जबकि उनका नेतृत्व मुख्यमंत्री की बहन कर रही थी। उन्होंने कहा कि अब उज्जैन से कांग्रेस मुख्यमंत्री को चुनौती देगी । 12 तारीख के आंदोलन के लिए कांग्रेस नेता अपने दोस्त और परिवार को लेकर आए।



