उज्जैन समाचार

जिला अध्यक्ष भारत शंकर जोशी बने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव,उज्जैन आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

उज्जैन। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भरत शंकर जोशी को हाल ही में संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को 28 दिन हो चुके हैं, लेकिन इस दौरान वे लगातार बिहार चुनाव ड्यूटी में व्यस्त रहे। पिछले पाँच महीनों से वे बिहार में संगठनात्मक कार्यों में जुटे हैं और एक माह पूर्व उन्हें जननायक श्री राहुल गांधी जी की वोट अधिकार यात्रा में कोसी संभाग का प्रभारी बनाया गया था। इसी कारण उनकी नियुक्ति के 28 दिन बाद हुए प्रथम नगर आगमन पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेसजनों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। श्री जोशी कल रात 10 बजे ट्रेन से उज्जैन रेलवे स्टेशन पहुँचे। स्टेशन पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे। ढोल-ढमाकों और फूल-मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।

इसके बाद वे उज्जैन रेलवे स्टेशन से साथियों सहित सीधे पिपली नाका स्थित भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की प्रतिमा स्थल पहुँचे, जहाँ उन्होंने माल्यार्पण कर राजीव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि भारत शंकर जोशी के नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा और सशक्त दिशा पाएगा।

प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता योगेश साद ने कहा कि “भरत शंकर जोशी ने बिहार में जिस तरह से संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ निभाई हैं, उससे साफ है कि आने वाले समय में वे राष्ट्रीय स्तर पर भी युवाओं को नई दिशा देंगे।”युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राहुल गहलोत ने कहा कि “उनके नेतृत्व में उज्जैन सहित पूरे मालवा अंचल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई ताकत मिलेगी।” युवा कांग्रेस नेता गोल्डी टुटेजा ने कहा कि “28 दिन बाद अपने नगर लौटने पर जिस उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया है, वह बताता है कि कांग्रेस का भविष्य युवाओं के हाथों में सुरक्षित है।”वहीं, कार्यकर्ताओं ने भी संकल्प लिया कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाकर आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button