गुजरात

श्री कुंज स्काई में गणेश उत्सव की धूम


अहमदाबाद, 30 अगस्त l शहर के साइंस सिटी स्थित श्री कुंज स्काई में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम मची हुई है l श्री कुंज स्काई में विभिन्न श्रद्धालुओं द्वारा स्थापित किए गए भगवान गणेश की नियमित आरती एवं पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन भी किया जा रहा है l परिसर के सभी धर्म प्रेमी इन कार्यक्रमों में सामूहिक रूप से भाग रहे है और इसके साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है l परिसर में व्यवस्था प्रबंधन से जुड़े संदीप भाई परमार ने बताया कि परिसर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विधि विधान से पूजा अर्चना व विसर्जन का कार्यक्रम निर्धारित है इसके अनुरूप कार्यक्रम पूर्ण किए जा रहे हैं l प्रतिदिन धर्मेन्द्र ब्रह्मभट्ट, जितेंद्र झा, रामप्रसाद निषाद, भाविन भाई शुक्ला, वेभव भाई अरोरा, रवि भाई ठक्कर, संदीप परमार सहित परिसर प्रतिनिधियों द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है l शनिवार को पूजा अर्चना के साथ सामूहिक प्रसादी का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें परिसर के प्रतिनिधियों के साथ श्रद्धालु व धर्म प्रेमियों ने भाग लिया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button