देश-विदेश

स्कूलों में मोबाइल पर लगाया प्रतिबंध, संसद ने पास किया बिल

सोशल मीडिया से बच्चों को दूर रखने के लिए स्कूलों में मोबाइल पर लगाया प्रतिबंध, मार्च 2026 से लागू होगा

सियोल: दक्षिण कोरिया ने बुधवार को देशभर के स्कूलों में मोबाइल फोन और दूसरे डिजिटल उपकरणों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से जुड़ा एक विधेयक पारित किया है। पिछले कुछ समय से युवाओं में सोशल मीडिया का काफी ज्यादा उपयोग सरकार के लिए चिंता का विषय बन गया था। दक्षिण कोरिया में स्कूलों में मोबाइल फोन पर बैन
मीडिया सूत्रों की मानें तो यह प्रतिबंध अगले वर्ष मार्च से प्रभावी होगा। इससे दक्षिण कोरिया नाबालिगों के बीच स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने वाला सबसे नया देश बन जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने भी हाल ही में स्कूली बच्चों और नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध की मियाद को बढ़ा दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button