नगर निगम के वाहन चालक द्वारा खोया हुआ पर्स लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की

उज्जैन । वार्ड क्रमांक 45 में जेसीबी के वाहन चालक संजय गिरजे द्वारा प्रतिदिन की तरह अपने क्षेत्र में जेसीबी के माध्यम से सफाई कार्य संपादित किया जा रहा था सफाई के दौरान संत नगर स्थित नगर निगम के उद्यान के पास सड़क पर गिरा हुआ एक पर्स मिला जिसे वाहन चालक द्वारा उठाते हुए उसमें देखा कि पर्स में रूपयों के साथ आवश्यक दस्तावेज थे जिसमें से आधार कार्ड भी था वाहन चालक श्री संजय गिरजे द्वारा क्षेत्रीय पार्षद गब्बर कुवाल को सूचित किया की संत नगर निवासी विनोद साबू का पर्स उद्यान के बाहर पाया गया जिसमें पार्षद एवं वाहन चालक द्वारा विनोद साबू के निवास पर पहुंचकर उन्हें उनका पर्स लौटाया गया एवं वाहन चालक द्वारा ईमानदारी की मिसाल पेश की गई इस दौरान विनोद साबू द्वारा निगम के वाहन चालक का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।जब इस बात की खबर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने वाहन चालक की प्रशंसा की गई साथ ही यह बात महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा वाहन चालक संजय गिरजे द्वारा किए गए ईमानदारी के कार्य कि सराहना की गई।



