क्राइम

73 लाख रुपये की ठगी के प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार

सोलर स्ट्रीट लाइट एवं पोल सप्लाई के टेंडर दिलाने का प्रलोभन दिया था आरोपियों ने 

– सोलर स्ट्रीट लाइट एवं पोल सप्लाई के टेंडर दिलाने का प्रलोभन दिया था आरोपियों ने
उज्जैन। थाना माधवनगर पुलिस द्वारा आर्थिक अपराध के एक गंभीर मामले में कार्यवाही करते हुए 73 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक विदेशी व्यवसायी को मेघालय में सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा देकर बड़ी रकम की ठगी की थी। थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक राकेश भारती द्वारा बताया गया कि फरियादी  जितेन्द्र सिंह सोलंकी, निवासी डीएलएफ गार्डन सिटी इंदौर, वर्तमान में स्कॉटलैंड में कंसल्टिंग एजेंसी संचालित करते हैं। दिल्ली निवासी अभय प्रकाश, फैयाज चिकोड़े, उज्जैन के इंदिरानगर निवासी हरपाल सिंह, रतलाम निवासी हितेन्द्र सिंह राणावत एवं पवन राव नामक व्यक्तियों ने फरियादी को मेघालय में करोड़ों रुपए के सोलर स्ट्रीट लाइट एवं पोल सप्लाई के टेंडर दिलाने का प्रलोभन दिया। उक्त आरोपियों के झांसे में आकर फरियादी ने 2 जुलाई 2024 को उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र में 73 लाख रुपये नकद के रूप में दिए। बाद में कोई टेंडर न मिलने व लगातार पैसे मांगने पर भी टालमटोल करने के कारण फरियादी ने थाना माधवनगर पर प्रकरण दर्ज कराया। प्रकरण में तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी हितेन्द्र सिंह राणावत निवासी राजस्व कॉलोनी, रतलाम को  6 अगस्त2025 को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अन्य सहआरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। प्रकरण की विवेचना गंभीरता से जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button