विद्यालय एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह

बांसवाड़ा, 29 जुलाई l शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष दिनेश मईडा एवं संभागीय संगठन मंत्री दिलीप पाठक के नेतृत्व में जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव से भेंटकर बांसवाड़ा जिले के विद्यालयों के भवनो की स्थिति का आकलन करवाने का आग्रह किया l मईडा एवं पाठक ने बताया कि संगठन के ब्लॉक प्रतिनिधियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कई विद्यालयों में कई कक्ष क्षतिग्रस्त एवं जर्जर स्थिति में है ऐसी हालत में नियमित विद्यालय संचालन के दौरान ऐसे कक्षा कक्ष का उपयोग नहीं करने तथा आवश्यकता अनुसार विद्यालय भवनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने अग्रिम कार्रवाई की जाए l
जिला कलेक्टर ने विद्यालयों की प्रभावी व्यवस्था हेतु शिक्षक संघ प्रतिनिधियों से सहयोग करने तथा विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी शिक्षा विभाग व प्रशासन तक पहुंचाने के निर्देश दिए ताकि व्यवस्थाएं बेहतर हो सके l इस दौरान संगठन के जिला मंत्री जयदीप पाटीदार, संभागीय मीडिया प्रभारी आशीष उपाध्याय एवं जिला मीडिया प्रभारी जनक भट्ट सहित ब्लॉक के संगठन प्रतिनिधि मौजूद रहे l संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के निर्देशानुसार संगठन के जिला अध्यक्ष मईडा एवं संभागीय संगठन मंत्री पाठक ने सभी ब्लॉक प्रतिनिधियों से आग्रह किया हैं कि अपने-अपने ब्लॉक में विद्यालय भवनों की स्थिति को लेकर सूचनाओं का संकलन करें तथा किसी तरह की समस्या की जानकारी मिलती है तो शिक्षा विभागीय अधिकारियों एवं प्रशासन को सूचना दें ताकि राहतकारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सके l



