क्राइम
280 संदिग्धों की गयी जांच,17 आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 के तहत की कार्रवाई
दोराने चेकिंग अवैध शराब परिवहन करते हुए चार आरोपियों को व अवैध धारदार हथियार के साथ पांच आरोपी को कुल 9 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई

-दोराने चेकिंग अवैध शराब परिवहन करते हुए चार आरोपियों को व अवैध धारदार हथियार के साथ पांच आरोपी को कुल 9 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई
उज्जैन। पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा जिले के समस्त अनुभागों के नगर पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने अनुभागों के अधीनस्थ थाना प्रभारियों एवं पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाएं तथा विशेष रूप से उज्जैन में स्थित विभिन्न डेरों की भी गहनता से जांच करें। उक्त निर्देशों के पालन में समस्त अनुभागीय अधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण द्वारा अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग की गई, जिसमें पुलिस द्वारा कुल 280 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने पर कुल 17 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही कर उन्हें मौके से गिरफ्तार कर थाने लाया गया।विवेचना पूर्ण कर सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
अवैध शराब परिवहन में 4 आरोपी गिरफ्तार, 20 लीटर जहरीली शराब जप्त: सघन चेकिंग के दौरान थाना महाकाल, थाना जीवाजीगंज एवं थाना खाराकुआं द्वारा अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को अवैध जहरीली शराब के परिवहन करते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 20 लीटर अवैध शराब जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी विवरण:
1. थाना जीवाजीगंज – लखन अहिरवार, पिता बंसीलाल अहिरवार, उम्र 32 वर्ष, निवासी जेतपुर थाना कानड जिला आगर मालवा।
2. थाना महाकाल – शिव मोगिया, पिता श्रीराम मोगिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी भूलगांव, थाना सांची, जिला रायसेन।
3. थाना खाराकुआं – सुरेंद्र, पिता जगन्नाथ पारदी, उम्र 25 वर्ष, निवासी वर्मा जी का कुआं, पवांसा, उज्जैन।
4. *त्रिलोक, पिता गोपालसिंह चौहान, उम्र 24 वर्ष, निवासी मोहन नगर, उज्जैन।
थाना महिदपुर – पांच आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया व जुआ एक्ट के तहत किया प्रकरण दर्ज।
अवैध धारदार हथियार के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार।
आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज: चेकिंग अभियान के दौरान थाना नीलगंगा, थाना कोतवाली एवं थाना भैरवगढ़ द्वारा कुल पांच आरोपियों को अवैध धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उक्त व्यक्तियों के पास किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं पाया गया, जिस पर उनके विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
1. थाना नीलगंगा –
• भोला उर्फ चतुर्भुज कहार, पिता जगदीश कहार, उम्र 26 वर्ष, निवासी वासुदेवपुरा, देवास।
• रवि, पिता जगदीश मोर्य, उम्र 37 वर्ष, निवासी 33, संजय नगर, उज्जैन।
2. थाना कोतवाली –
• तनिष्क बैरागी, पिता अशोक बैरागी, उम्र 22 वर्ष, निवासी 52, उर्दूपुरा, थाना जीवाजीगंज, उज्जैन।
3. थाना भैरवगढ़ –
• महेश, पिता बगदीराम, जाति भोई, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम अंबोदिया, जिला उज्जैन।
• विकास, पिता दिलीप केवट, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम अंबोदिया, थाना भैरवगढ़, जिला उज्जैन।



