धर्म और समाज
महाकाल की पहली सवारी,550 बटुकों ने किया मंत्रोच्चार एवं उदघोष
शिक्षा विभाग के सहयोग से संस्कृत संस्थानों से बटुक ने सहभागिता की

उज्जैन ।महाकालेश्वर भगवान की प्रथम सवारी के दिन शिक्षा विभाग के सहयोग से नगर के संस्कृत संस्थानों से बटुक ने अच्छी सहभागिता की । बच्चों को बिस्किट, खिचड़ी, चिप्स, पानी का वितरण स्थल पर किया गया । बच्चों में अच्छा उत्साह देखा गया । इनमें महाकाल वैदिक शोध संस्थान 105, महामृत्युंजय विद्यालय 60 ,प्रयास वैदिक गुरुकुल 65,संस्कृतिक वैदिक गुरुकुल 120,श्री गर्गाचार्य वेद विद्यालय 30 ,दंदरौहा धाम 20, ऋषि गुरुकुल 50, महादेव वेद वेदांत 30, तुलसीदास वेद विद्यालय 70 प्रशासक सह एडीएम प्रथम कौशिक एवं सहायक प्रशासक सह एडीपीसी शिक्षा गिरीश तिवारी ने सभी बटुकों एवं संस्थान प्रमुख को धन्यवाद दिया । वैदिक शोध संस्थान के पीयूष त्रिपाठी एवं शिक्षा विभाग संस्कृत प्रकोष्ठ प्रभारी सुभाष कुमावत ने बेहतर समन्वय कर बटुकों की सहभागिता करवाई ।



