उज्जैन समाचार

उज्जैन नगर निगम को मिला स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 अंतर्गत 3 से 10 लाख जनसंख्या श्रेणी में सुपर स्वच्छता लीग का प्रथम पुरस्कार

17 जुलाई को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा किया जाएगा सम्मानित

उज्जैन । स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में उज्जैन को मिला 3 से 10 लाख की श्रेणी में सुपर स्वच्छता लीग का प्रथम पुरस्कार मिला, जिसमें 17 जुलाई 2025 को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाकर ग्रुप फोटो किया जाएगा। उज्जैन को देश में अपनी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त होने पर सभी सफाई मित्रों को एवं इसमें कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव एवं आयुक्त आशीष पाठक द्वारा बधाई दी गई है साथ ही नगर के समस्त नागरिकों को अपनी विशिष्ट सहभागिता से स्वच्छता सर्वेक्षण में इस उपलब्धि को दिलाए जाने पर आभार व्यस्त किया गया है। ज्ञात रहे कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 की अवॉर्ड सेरेमनी 17 जुलाई 2025 को विज्ञान नई दिल्ली में सम्पन्न होगा। उल्लेखनीय है कि यह उज्जैन को 3 लाख से 10 लाख जनसंख्या श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पहली बार सुपर स्वच्छता लीग का आयोजन किया गया है जिसमें इंदौर के साथ ही उज्जैन का नाम भी सम्मिलित है। सुपर स्वच्छता लीग में पहले से महामहिम राष्ट्रपति जी से पुरस्कार प्राप्त कर चुके निकायों को रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button