विक्रम विश्वविद्यालय स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाओ के परिणाम समय पर घोषित करने वाला मध्यप्रदेश में पहला विश्वविद्यालय बना
जुलाई माह तक 95 प्रतिशत परीक्षाओ के परिणाम घोषित किए गए

-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की लगातार निगरानी से विश्वविद्यालय ने प्राप्त की यह सफलता
-कुलगुरू प्रो अर्पण भारद्वाज के प्रयास से विक्रम विश्वविद्यालय अकादमिक सत्र के कैलेंडर का समय-सीमा में पालन करने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बना
उज्जैन l विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन पूरे प्रदेश में समय पर परीक्षाएं आयोजित कर परीक्षा परिणामों को घोषित करने वाला पहला विश्वविद्यालय बन गया है ।उल्लेखनीय है कि,माननीय मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव के गृह नगर का यह विक्रम विश्वविद्यालय अकादमिक सत्र के कैलेंडर का समय-सीमा में पालन करने वाला पहला विश्वविद्यालय बन गया है । विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलगुरू प्रो अर्पण भारद्वाज द्वारा अक्टूबर 2024 मे पदभार ग्रहण करने पर सबसे पहली प्राथमिकता परीक्षा परिणामों को घोषित करने की रही थी क्योंकि इनके पदभार ग्रहण करने तक पिछले सत्र की परीक्षाओं के परिणाम घोषित नहीं हुए थे,प्रो भारद्वाज ने गंभीरता से इस पर कार्रवाई की तब जाकर समस्त परिणाम 27 अक्टूबर 2024 को जारी हुए और नवंबर- दिसंबर 24 में हुई परीक्षा के परिणाम जनवरी द्वितीय सप्ताह में घोषित कर दिए गए तथा मार्च 2025 में प्रारंभ हुई परीक्षाओं का पहला परिणाम विश्वविद्यालय ने मई 2025 के पहले सप्ताह में ही घोषित करवा दिया । इस प्रकार विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन प्रदेश का ऐसा पहला विश्वविद्यालय बन गया जिसने नया अकादमिक सत्र शुरू होने से पहले परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए l विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-25 में आयोजित परीक्षाओ में 13 स्नातक एवं 95 स्नातकोत्तर परीक्षाओ के परिणाम घोषित कर दिए l इसी प्रकार CBCS प्रणाली के लगभग 170 परीक्षाओं में 165 परिणाम के अतिरिक्त सत्र 2024-25 में आयोजित अन्य परीक्षाओ के परिणाम भी विश्वविद्यालय घोषित कर चुका हैंl विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलगुरू प्रो अर्पण भारद्वाज ने कहा कि,विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने वाली कार्यप्रणाली में कसावट लाकर और कार्य व्यवस्था में समन्वय स्थापित करके यह उपलब्धि हासिल की है ।विश्वविद्यालय ने मई 2025 में आयोजित परीक्षाओं में बीकाॅम,बीएचएससी ,बीबीए और बीसीए स्नातक के समस्त परिणाम घोषित कर दिए,साथ ही एमए,एमएससी,सहित स्नातकोत्तर के परिणाम घोषित कर दिए गये । प्रो भारद्वाज ने कहा कि,महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल द्वारा विश्वविद्यालयों में अनुशासन और समय-सीमा में अकादमिक कैलेण्डर का पालन करने के निर्देश को अक्षरशः पालन करने का ध्येय वाक्य बनाकर विश्वविद्यालय ने यह उपलब्धि प्राप्त की।इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव द्वारा समय-समय पर इस विश्वविद्यालय को अग्रणी बनाने के प्रोत्साहन के कारण और लगातार दिशा निर्देश प्रदान करने पर यह विश्वविद्यालय अग्रिम पंक्ति में शामिल हो पाया । विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलगुरू प्रो अर्पण भारद्वाज ने बताया कि, विश्वविद्यालय द्वारा CBCS प्रणाली के अंतर्गत सामाजिक विज्ञानं संकाय, विज्ञानं संकाय, कला संकाय, प्रौद्योगिकी, तकनीकी और अन्य संकायों के अंतर्गत स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की 13 और 95 मिलाकर कुल 108 परीक्षाओ के परिणाम घोषित कर दिए हैं । इन परीक्षा परिणामो को घोषित किये जाने में दिन रात कार्य किया गया हैं और किसी भी मूल्यांकन और परिणाम में कोई त्रुटि नहीं रहे इसका सावधानीपूर्वक ध्यान रखा गया हैं l विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलसचिव डाॅ अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणामों को शीघ्र घोषित किए जाने को लेकर समयबद्ध व्यवस्था को लागू किया और इसमें कोई कोताही न हो,इसका पूरा पालन किया । विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के परीक्षा नियंत्रक डाॅ मदनलाल जैन ने बताया कि,समय पर परीक्षाएं करवाकर बिना त्रुटि परिणाम घोषित करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य था जिसे गंभीरता से समय पर पूर्ण कर लिया गया ।



