उज्जैन समाचार

भाजपा संतों के द्वार : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा नगर द्वारा धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर संतों का किया सम्मान

भाजपा नेताओं ने किया संतो महंतों का अभिनन्दन

उज्जैन /सनातन परंपरा के तहत आज भगवान महाकाल के साथ ही हमारी नगरी से प्रमुख रूप से जुड़ा हुआ गुरु सान्दीपनी जी का भी बड़ा महत्व है और गुरु शिष्य की इस परंपरा का निर्वहन करते हुए उज्जैन नगर के आश्रमों में स्थित संत महंतों का आज भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा उनका पूजन स्वागत अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया । कार्यक्रम संयोजक जगदीश पांचाल सहसंयोजक मुकेश यादव के संयोजन में नगर के संतो महंतों का अभिनन्दन का कार्यक्रम आयोजित किया गया । गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर वाल्मिकी धाम के बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, भर्तृहरि गुफा के पीर रामनाथ जी महाराज, महावीर नाथ जी महाराज, निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर रामकृष्ण गिरी जी महाराज, आचार्य शेखर जी महाराज, निर्वाणी अखाड़े के महेश दास जी महाराज, दिग्विजय दास महाराज, रामचंद्र जी महाराज जी, महामंडलेश्वर सुमनानंद महाराज, मुनी शरण दास जी महाराज, महंत डॉक्टर रामेश्वर दास जी महाराज आदि संतों का स्वागत सम्मान किया गया । संतों के स्वागत सम्मान में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सुभाष डोडीया, ऋषि वर्माज़ गोपाल खटके, पार्षद हेमंत गहलोत, मंडल अध्यक्ष रितेश जटिया, अजय तिवारी, परेश कुलकर्णी, मुक्तक गोस्वामी, विजय चौहान, गजेंद्र खत्री, शानू मेहता, घनश्याम राठौर, मंगेश श्रीवास्तव, दीपक वैष्णव, आशीष यादव, कुलदीप पांचाल, संतोष कोलवल, वीरेंद्र त्रिवेदी सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button