नगर निगममध्य प्रदेश
छिंदवाड़ा में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ़ मेयर्स मध्य प्रदेश इकाई की बैठक में महापौर टटवाल सम्मिलित हुए
बैठक का शुभारंभ शनिवार को राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी, पूर्व राज्यपाल श्रीमति उईके ने किया


उज्जैन। छिंदवाड़ा में दो दिवसीय ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स की मध्य प्रदेश इकाई की बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें उज्जैन से महापौर मुकेश टटवाल बैठक में सम्मिलित हुए बैठक का शुभारंभ शनिवार को राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी, पूर्व राज्यपाल श्रीमति उईके द्वारा किया गया। महापौर मुकेश टटवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश के नगर निगम महापौर की वार्षिक बैठक दिनांक 12 एवं 13 जुलाई को छिंदवाड़ा में आयोजित की जा रही है जिसमें नगर निगम के विषयों पर चर्चा साथ ही पूर्व की बैठक के विषयों पर की गई कार्यवाही पर चर्चा की गई, साथ ही बैठक के एजेंडे के 5 विषयों पर चर्चा की गई चर्चा उपरांत विषयों को मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव के समक्ष रखा जाएगा।



