राजस्थान
राजस्थान स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशीप में द्विवेदी ने पांचवी बार स्वर्ण पदक जीता

बांसवाड़ा, 1 मार्च l राजस्थान स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशीप YONEX-SUNRISE 2026-2027 का आयोजन 27 फरवरी 26 से अलवर में प्रारंभ हुआ l प्रतियोगिता मे बांसवाड़ा के राज्य शिक्षा सेवा अधिकारी राजीव द्विवेदी ने 55+ आयुवर्ग मे लगातार पांचवी बार एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता जीता और मिक्स डबल में रजत पदक जीता प्राप्त किया l द्विवेदी की साथी खिलाड़ी संगीता हसीजा थी l विजेताओं को कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों द्वारा पुरस्कत एवं सम्मानित किया गया l ध्यान रहे द्विवेदी बैडमिंटन के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं जिन्होंने बांसवाड़ा जिले का नाम राष्ट्र व राज्य स्तर पर रोशन किया है l



