पार्षद धरना अपडेट: निगम कमिश्नर और पार्षदों के बीच बैठक हुई
पार्षदों ने वन टू वन अपनी समस्या गिनाई, निगम आयुक्त ने निराकरण का आश्वासन दिया

उज्जैन। नगर निगम के पार्षदों पार्षद प्रतिनिधि मंगलवार को निगम कमिश्नर आशीष पाठक के ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए थे। धरने की सूचना सूचना पर आशीष पाठक निगम अफसर के साथ ऑफिस पहुंचे और पार्षदों से उनकी समस्याओं को सुना और वन टू वन चर्चा करके उनकी समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। मौके पर उपस्थित अफसर को निर्देशित किया कि वह समस्या का निराकरण करें। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि परमानंद मालवीय,पार्षद इमरान खान पार्षद प्रतिनिधि मोहित जायसवाल, छोटेलाल मंडलोई गब्बर कुंवाल, माया त्रिवेदी, पार्षद प्रतिनिधि मुजीब सुपारी वाला, पार्षद प्रतिनिधि फिरोज पठान, प्रेमलता रामी पार्षद प्रतिनिधि सादिक कुरैशी, पार्षद अर्पित दुबे आदि मौजूद थे। करीब 1 घंटे तक पार्षद धरना देकर ऑफिस के बाहर बैठे रहे। उज्जैन नगर निगम में कांग्रेस के 17 पार्षद हैं। निगम कमिश्नर आशीष पाठक ने पार्षदों को बताया कि वह एक मीटिंग में थे उसे मीटिंग को छोड़कर पहुंचे हैं।



