चाइना डोर विक्रय करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 23 रोल जब्त

उज्जैन।चाइना डोर विक्रय करने वाले तीन आरोपियों को चिमनगंज पुलिस ने गिरफ्तार करके 23 रोल जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक थाना चिमनगंजमंडी पुलिस को 20.12.2025 को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि अनाज मंडी परिसर में तीन युवक अवैध रूप से चाइना डोर की बिक्री हेतु खड़े हैं। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस बल मौके पर पहुंचा एवं घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया बाद तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 23 रोल अवैध चाइना डोर जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में हर्ष पिता सरदार सिंह, उम्र 19 वर्ष निवासी – ग्राम चंदूखेड़ी,जिला उज्जैन, श्रवण पिता रामेश्वर, उम्र 19 वर्ष निवासी – ग्राम असलाना, जिला उज्जैन,अमरीश पिता राकेश उम्र 19 वर्ष निवासी – जान शाहपुरा, केडी गेट, जिला उज्जैन शामिल हैं।
सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में प्रधान सहायक उप निरीक्षक दिनेश सारोठिया, प्रधान आरक्षक महेश बेस, आरक्षक मनोज कटारिया, रानी कौशिक, आनंद मिश्रा, दिनेश मंडोर एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।



