क्राइम

लुटेरी गैंग की लुटेरी दुल्हन सहित गैंग के अन्य तीन आरोपी गिरफ्तार 

शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली लुटेरी गैंग की  गिरफ्तार

उज्जैन। शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली लुटेरी गैंग की लुटेरी दुल्हन सहित गैंग के अन्य तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस के मुताबिक थाना भाटपचलाना पर 22.08.2025 को फरियादिया रतनलाल पिता रमेशचन्द्र सेन निवासी ग्राम खरसोदकला ने रिपोर्ट किया कि मेरे लड़के जितेन्द्र सेन की शादी के लिये लड़की की तलाश कर रहा था इस दौरान मेरी पहचान खाचरोद की रहने वाली विष्णुबाई पति रामचन्द्र धाकड से हुई। विष्णुबाई ने मेरे लड़के जितेन्द्र की शादी के लिये लड़की देखी जिसका नाम नेहा निवासी नागदा की रहने वाली बताई। लडकी नेहा की शादी के लिये उसके परिवार वाले ने 1,50,000/- की मांग रखी जिस पर फरियादी ने अपने लड़के की शादी के लिये 1,50,000/- रुपये अपने परिचित से उधार लेकर विष्णुबाई व उसके साथियो को दिये। विष्णुबाई व उसके पति रामचन्द्र धाकड, लड़की पूजा उर्फ नेहा की मौसी आशाबाई नागदा वाली, पूजा उर्फ नेहा का पति विनोद और जस्सु उर्फ राजू ने 1,50,000/- रुपये लेकर पूजा उर्फ नेहा को फरियादी के साथ रवाना कर दिया। फरियादी लड़की को लेकर घर आ गया और अगले दिन फरियादी ने अपने लडके जितेन्द्र सेन की शादी लडकी पूजा उर्फ नेहा से मंदिर में की। 21.08.2025 की रात को मौका पाकर पूजा उर्फ नेहा घर से भाग गई फिर फरियादी को पता चला कि विष्णुबाई, उसका पति रामचन्द्र, पूजा उर्फ नेहा का पति विनोद, पूजा उर्फ नेहा की मौसी आशा, पूजा उर्फ नेहा और जस्सु उर्फ राजू सभी लोगो ने मिलकर षडयन्त्रपूर्वक मेरे लड़के जितेन्द्र की शादी नेहा से करवाकर 1,50,000/- रुपये लेकर मेरे साथ धोखाधडी की। जिस पर से थाना भाटपचलाना पर अपराध क्रमांक 338/2025 धारा 318 (4) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान 22.08.2025 को ही तत्काल भाटपचलाना पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी रामचन्द्र धाकड, जस्सु उर्फ राजु बागरी, विष्णुबाई धाकड, पुजा उर्फ नेहा मालवीय को उनके घर से गिरफ्तार किया एवं उनके हिस्से में आई 40,000/- रुपये जप्त किये गये। शेष रकम फरार आरोपी आशा एवं विनोद के पास होना बताया। लुटेरी दुल्हन नेहा ने शादी करते वक्त अपना गलत नाम नेहा बताया जबकी उसका वास्तविक नाम पूजा पति विनोद हैं।

नाम आरोपी: 1. रामचन्द्र पिता शंकरलाल धाकड उम्र 45 वर्ष निवासी सिविल हॉस्पिटल के पीछे खाचरौद 2. जस्सु उर्फ राजु पिता मांगीलाल बागरी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम हतईपालकी नागदा 3. विष्णुबाई पति रामचन्द्र धाकड उम्र 42 वर्ष निवासी सिविल हास्पिटल के पीछे खाचरौद 4. पुजा उर्फ नेहा पति विनोद मालवीय उम्र 27 साल निवासी 64 ब्लॉक नागदा

फरार आरोपी:5. आशा पिता मोहनलाल बलाई निवासी नागदा 6. विनोद पिता बद्रीलाल बलाई निवासी नागदा

सराहनीय भूमिका: उक्त प्रसंशनीय कार्य में थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी, उनि प्रतीक यादव ( सायबर सेल ), सउनि शैतान सिंह डिंडोर, प्रधान आरक्षक पुष्पराज सिंह, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक हरिगोविंद सिंह यादव, आरक्षक नवीन जादम, आरक्षक मुकेश नागर, महिला आरक्षक मोनिका राव, महिला आरक्षक सपना राठौर, आरक्षक भोलाराम व आरक्षक जीवन जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button