ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न

जयपुर, 5 जनवरी l ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों की बैठक जयपुर में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित एस डी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से AIBF के संविधान और विभिन्न समितियों के गठन पर विचार विमर्श बड़ी गहनता के साथ किया गया । संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित यशपाल तिवारी ने बताया कि संविधान और उसमें दिए गए प्रावधानों के बारे में कुछ भ्रांतियां हैं जिन्हें सबसे पहले भली भांति समझना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि सामान्यतः AIBF की तीन मुख्य समितियां हैं जिनमें राष्ट्रीय एक्जीक्यूटिव कमेटी, राष्ट्रीय गवर्निंग काउंसिल और राष्ट्रीय जनरल हाउस है l बैठक में इनके गठन के लिए भी काफी लंबी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि मुख्यतः उपस्थित सदस्यों ने सुझाव दिया कि संविधान में कुछ संशोधन की आवश्यकता है इसलिए एक संविधान संशोधन समिति का गठन किया जाए जो उचित संशोधन और समितियों को गठित करके सर्व प्रथम राष्ट्रीय एक्जीक्यूटिव कमेटी के समक्ष रखे और पारित होने पर उसे पुनः राष्ट्रीय गवर्निंग काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। इस प्रकार यदि दोनों समितियों से ये प्रस्तावित संशोधन और समितियां पारित हो जाती हैं तो उन्हें अन्ततः राष्ट्रीय जनरल हाउस के समक्ष पारित होने के लिए रखा जाए। इस प्रकार राष्ट्रीय जनरल हाउस से पारित होने के उपरांत संविधान में संशोधन किया जा सकता है। शीघ्र ही एक सात सदस्यीय संविधान संशोधन समिति जिसका गठन कर लिया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री तिवारी ने बताया कि अन्य निर्णयों की सूचना संगठन प्रतिनिधियों को शीघ्र प्रेषित करने का प्रयास किया जाएगा।



