उज्जैन समाचार
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने श्री महाकालेश्वर जी के किए दर्शन

उज्जैन | 16 जनवरी 2026। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर एवं बेटिंग कोच शीतांशु ने आज ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के प्रातःकालीन भस्म आरती में सम्मिलित होकर दर्शन लाभ लिया।
मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया द्वारा गंभीर का स्वागत एवं सत्कार किया गया।



