उत्तरायण के मौके पर देशभर में जारी है पतंगबाजी का तूफान


–पतंगबाजी के शौकीन लोग छतो पर मौजूद अहमदाबाद, 15 जनवरी l उत्तरायण के मौके पर देशभर में दान पुण्य, धर्म कर्म के साथ ही जोश और जुनून का परंपरागत शोक पतंगबाजी का तूफान अपने चरम पर है l उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक देश भर में पतंगबाजी के शौकीन लोग छतो पर मौजूद है वहीं गांव – गांव, शहर – शहर के मैदानो में भी पतंग के शौकीनों का मजमा लगा हुआ है l सारा आसमान रंग-बिरंगे पतंग से अटा हुआ है और आमजन से लेकर विशिष्टजन तक मकर संक्रांति के इस पावन पर्व को उत्साह के साथ मना रहे हैं l बुधवार से प्रारंभ हुए मकर संक्रांति के इस पर्व से संबंधित गतिविधियों का दौर गुरुवार को भी अनवरत जारी रहा l देश के कई क्षेत्र में राजकीय अवकाश होने से कार्यालय और विद्यालय बंद रहे, वहीं कई स्थानों पर अवकाश नहीं होने के बावजूद कार्यालय व विद्यालयो में रौनक नजर नहीं आई l ज्यादातर शिक्षण संस्थानों में सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया और अध्यनरत विद्यार्थी वह स्वघोषित अवकाश मना कर पतंग और अन्य कार्यक्रम में व्यस्त नजर आए l देश के अन्य क्षेत्रों की तरह अहमदाबाद और गांधीनगर में भी पतंगबाजी के शौकीन बच्चों, किशोर, युवा और बुजुर्गों ने सुबह से ही छतों पर अड्डा जमा दिया और आसमान में पतंग की छठा बिखेर दी l बुधवार रात्रि को भी यहां लाइटिंग वाले पतंग का नजारा बिखरा हुआ नजर आया l पतंगबाजी के साथ ही विभिन्न समिति और संस्थानों में भी सामूहिक गतिविधियां व कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l इस दौरान स्नेह मिलन समारोह, भोज दान – पुण्य , धर्म कर्म आदि गतिविधियां संपन्न हुई l



