देश-विदेश

देश के विकास प्रक्रिया का हिस्सा बने – डॉ अनंत शर्मा

उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा मुंबई पहुंची
मुंबई, 7 जनवरी l
उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा मुंबई में पहुंच गई है और मुंबई पहुंचने पर उपभोक्ता संगठन प्रतिनिधियों की ओर से यात्रा के नेतृत्वकर्ता डॉ अनंत शर्मा का भव्य स्वागत किया गया l इस दौरान संगठन प्रतिनिधियों के साथ संवाद में डॉ शर्मा ने कहा कि देश के उपभोक्ताओं को अपने हित संरक्षण के साथ ही देश की विकास प्रक्रिया का हिस्सा बनने का प्रयास करना चाहिए, ताकि हम विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के अभियान में सहभागी बन सके l
इधर मुंबई में भारतीय मानक ब्यूरो के 79 वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन भारत रत्ननम सभाकक्ष में किया गया जहां डॉ अनंत शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लेते हुए देश के हर वर्ग के प्रतिनिधि तक विकास का लाभ पहुंचाने का आग्रह किया l कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो के उपनिदेशक गोपीनाथजी, मुंबई शाखा के निदेशक पिनाकी गुप्ता, मुंबई प्रयोगशाला की निदेशक डॉ अनिल कापड़ी, वरिष्ठ अधिकारी विजय सिंह आदि ने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय मानक ब्यूरो की गतिविधियों, उपलब्धियां, भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला l कार्यक्रम में ब्यूरो एवं उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button