राजस्थान

सीखना सतत प्रक्रिया, सभी को प्रेरित करें – जिला कलेक्टर 

-अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जागरूकता साहित्य जारी

बांसवाड़ा, 8 सितंबर l जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव ने कहा है कि जीवन में सीखने की प्रक्रिया सतत है अतः नए विषय और सूचनाओं के प्रति जागरूक बने, हम नियमित रूप से नवाचारों के प्रति सजग रहे, सीखे तथा अन्य को भी प्रेरित करें l जिला कलेक्टर सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर नवभारत साक्षरता कार्यक्रम से संबंधित ‘ सबके लिए शिक्षा’ जागरूकता साहित्य का लोकार्पण कर रहे थे l उन्होंने कहा कि शिक्षा सफल जीवन का ठोस आधार है तथा नियमित शिक्षा से वंचित रहे 15 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिनिधियो को वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षित होने के लिए नवभारत साक्षरता अभियान से जोड़ा जा सकता है l  जिला कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान दैनिक जीवन में कई कार्यो के लिए व्यक्ति को नवीनतम तकनीकी से जुड़ी जानकारियां होनी आवश्यक है जिसमें ऑनलाइन कार्य, स्वास्थ्य मार्गदर्शन, यातायात जागरूकता, राष्ट्रीय – सामाजिक – पारिवारिक दायित्व से संबंधित नियमित कार्य, जन उपयोगी सामान्य कानून, वित्तीय साक्षरता, बुनियादी शिक्षा और व्यावसायिक कौशल आदि महत्वपूर्ण है l उन्होंने कहा कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम शिक्षा से वंचित रहे 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए महत्वपूर्ण अभियान है जो व्यक्ति को डिजिटल साक्षर बनाने की दिशा में ठोस पहल है l इस अभियान से जिले में सभी पात्र लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है l नवभारत साक्षरता के इस जागरूकता साहित्य का वितरण जिले में किया जाएगा l इस मौके पर जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी एन द्विवेदी, सहायक परियोजना अधिकारी दिनेश मईडा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी केसरीमल मीणा, राजेंद्र खेरावत आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button