धर्म और समाज
नागपंचमी पर्व 2025 में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को लड्डू प्रसाद से 41 लाख से अधिक आय

नागपंचमी पर्व पर कुल 87.335 कुन्तल लड्डू का विक्रय
उज्जैन। । श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंदिर के ऊपरी तल पर स्थित वर्ष में एक बार खुलने वाले भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के 29 जुलाई 2025 को खुले। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि, नागपंचमी पर्व 2025 पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भक्तों को उपलब्ध कराये जाने वाले *लड्डू प्रसाद से रुपये 41,28,000/-*(इकतालीस लाख अठाइस हज़ार) की आय हुई है। नागपंचमी पर्व पर कुल 87.335 कुन्तल लड्डू का विक्रय हुवा।
ज्ञात हो कि, मंदिर प्रबन्ध समिति द्वारा नागपंचमी पर्व पर कुल 10 अस्थायी लड्डू काउंटर लगाए गए। जिनका संचालन 28 जुलाई 2025 की रात्रि 12 बजे से 29 जुलाई 2025 की रात्रि 12 बजे तक किया गया ।
काउंटर क्रमशः नृसिंह घाट तिराहा पर 8, भीलसमाज पर 1 और कर्कराज राज पार्किग पर 1 स्थापित किये गए थे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दर्शनार्थियों के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन व अन्य जानकारी एवं शिकायत के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाईट www.shrimahakaleshwar.com के साथ मंदिर के टोल फ्री नम्बर 18002331008 पर संपर्क कर सकते हैं।



