क्राइम

लक्जरी बाइक फर्जी तरीके से फायनेंस कराते फिर इन्हें बेचकर चोरी कर लेने वाला गिरोह पकड़ाया

-19 लाख की 13 लक्जरी बाइकों को जीवाजीगंज पुलिस ने किया बरामद, 34 वाहनों को कराया था फायनेंस
उज्जैन।  लक्जरी बाइक फर्जी तरीके से फायनेंस कराने के बाद इन्हें सस्ते दाम पर बेचकर फिर चोरी कर लेने वाला कुख्यात बदमाशों के गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह वारदात को फायनेंस कंपनी के एजेंटों के माध्यम से अंजाम देते थे। पुलिस ने अभी 19 लाख की 13 लक्जरी बाइक के साथ चार गिरोह के सदस्यों को पकड़ा है। इनकी निशानदेही से 21 बाइकों को बरामद किया जाना है। आरोपी बैंकों और फायनेंस कंपनी को चूना लगा रहे थे। यह जानकारी एसपी प्रदीप शर्मा ने देते हुए बताया नागदा के चारों युवकों को पुलिस ने चोरी की वारदात की शिकायत की जांच के बाद पकड़ा है। आरोपियों ने 34 वाइकों को फायनेंस कराना कबूला है।
ऐसे हुआ मामला के खुलासा : एसपी शर्मा ने बताया कि 18 जुलाई को जीवाजीगंज थाने में आवेश पिता अय्युब खान निवासी ढाबा रोड ने बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया था कि जावेद नामक युवक से उसने हीरोहोण्डा शाइन बाइक खरीदी थी, जो दो दिन बाद चोरी हो गई। पुलिस ने जब वारदात वाले स्थान के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो खुलासा हुआ कि जावेद के साथ बाइक बेचने जो युवक  जीशान, उमरान एवं मोंटू रघुवंशी आए थे, वे ही रात में आवेश के घर के बाहर से रात में बाइक चुराकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा तो उन्होंने बाइक चोरी करना कबूल लिया और बताया कि बाइक को जीशान के मृत पिता के नाम से फर्जी तरीके से आरोपियों ने फायनेंस कराया था और फिर आवेश को बेच दिया था।चारों आरोपी नागदा के रहने वाले : एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि चारों आरोपी नागदा के रहने वाले हैं। इनमें इमरान उर्फ लालू पिता असलम खान निवासी नागदा ( पूर्व में नौ अपराध दर्ज), जावेद खान उर्फ गोलू पिता जमील खान निवासी नागदा (पर दो केस), जीशान पिता अनवर खान निवासी नागदा पर (एक केस), मोंटू पिता वीरेंद्र रघुवंशी निवासी नागदा (पर 11 केस दर्ज ) को गिरफ्तार किया गया है।

बैंकों और फायनेंस कंपनी के एजेंटों से मिलकर वारदात को दिया अंजाम : एसपी शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने महिदपुर के हिन्दुजा लिलेंट फायनेंस के एजेंट कपिल राठौर, रतलाम के आईडीएफसी फायनेंस के एजेंट अक्षय, एसडीएफसी बैंक के एजेंट महेंद्र, बड़नगर के एसडीएफसी फायनेंस के एजेंट विनोद के साथ मिलकर दो पहिया वाहनों की कंपनियों के शो रूम से शराबी अथवा आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को चार-पांच हजार का लालच देकर उनके दस्तावेजों से वाहन को फायनेंस करवाकर सस्ते दाम पर बेच देते थे।

सस्ते दाम पर वाहन खरीदने वाले भी बनेंगे आरोपी : एसपी शर्मा ने बताया कि आरोपियों से सस्ते दाम पर वाहन खरीदने वालों को भी आरोपी बनाया जा रहा है। अभी फैजान पिता फिरोज अहमद उम्र 25 साल निवासी एटलस चौराहा ने तीन वाहन, मोईज वजीही पिता मंसूर अली उम्र 31 साल निवासी एचबी ट्रेडर्स नागदा ने तीन वाहन, जावेद बेग पिता अकरम बेग उम्र 23 साल निवासी जांसापुरा उज्जैन ने दो वाहन, नीलेश कुमार पिता महेश कुमार वर्मा उम्र 27 साल निवासी सरकारी कुुआं के पास वार्ड 19 भवानीगंज मंडी राजस्थान ने चार वाहन आरोपियों से खरीदी हैं। पुलिस आधार नंबर, फर्जी दस्तावेज, बैंक के खातों की जानकारी, फायनेंस कंपनियों से दस्तावेज मंगा रही है। ताकि गिरोह से जुड़े सभी लोगों की पहचान की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button