उज्जैन समाचार
कृपया किसान ध्यान दें -मंडी में उपज लाते समय सावधानी बरतें

उज्जैन। कल दिनांक 27 जनवरी 2026 मंगलवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों की हड़ताल प्रस्तावित है। यदि कल हड़ताल रहती है तो राष्ट्रीयकृत बैंकों के खाताधारक व्यापारियों द्वारा कृषकों की कृषि उपज का भुगतान नगद किया जाना संभव नहीं होगा। आर टी जी एस द्वारा किया जा सकेगा*। अतः कृषक बंधु अपनी कृषि उपज मंडी प्रांगण में लाते समय उपरोक्त स्थिति का ध्यान रखें।



