मध्य प्रदेशराजनीति
अभी -अभी: जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर का विरोध: उज्जैन से अशोकनगर जा रहे 100 कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका
कांग्रेस जनों को ब्यावर के पास डोबडा पर पुलिस ने रोका

डोबडा से नेता प्रतिपक्ष रवि राय का लाइव। उज्जैन से कांग्रेस नेता प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज करने के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे हैं। कांग्रेस नेता और नगर निगम में प्रतिपक्ष नेता रवि राय ने ब्यावर जिले के दोबडा क्षेत्र से लाइव फोटो और वीडियो जारी करते हुए दावा किया कि पुलिस द्वारा लगभग 20 गाड़ी के काफिले को रोका है । इस काफिले में महेश परमार विधायक विधायक भैरू सिंह बापू शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी रवि राय नेता प्रतिपक्ष अजीत सिंह ठाकुर उत्तम जायसवाल अजय राठौड़ कमल चौहान अभिषेक शर्मा लाल छोटे लाल मंडलोई पार्षद रणछोड़ त्रिवेदी सुरेश चौधरी धर्मेंद सिसोदिया एवं कांग्रेस कार्यकर्ता समेत करीब 100 लोगों को रोका।



