उज्जैन समाचार

शनिवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव पत्नी के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे

मुख्यमंत्री भस्म आरती में शामिल हुए

उज्जैन 12 जुलाई 2025। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ड़ॉ मोहन यादव सपत्नीक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु पहुँचे। नंदीमंडपम में भस्मार्ती में सम्मिलित हुए। आरती उपरांत डॉ. यादव ने श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन-अर्चन किया। पूजन श्री आकाश पुजारी ने सम्पन्न करवाया। मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर  रौशन कुमार सिंह द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत व सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button