उज्जैन समाचार
ब्रेकिंग न्यूज : काल भैरव में भक्तों से पैसा वसूलने के मामले में चार से ज्यादा लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

उज्जैन। उज्जैन के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में भक्तों से पैसे वसूलने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चार से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। भैरवगढ़ टीआई कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है जांच के बाद अगर प्रकरण बनेगा तो कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय के महाकाल मंदिर के बाद सबसे ज्यादा भक्त काल भैरव पहुंचते हैं। यहां भीड़ के चलते भक्तों को दर्शन करने के नाम पर पैसा वसूलने की शिकायत लंबे समय से की जा रही थी।



