अंतरराज्यीय चैन स्नैचर गिरफ्तार, 5 लाख का मंगलसूत्र बरामद
महाराष्ट्र से उज्जैन आकर महिलाओं के गले से चैन लूटता था


उज्जैन। नानाखेड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय चैन स्नेचर को गिरफ्तार करके पांच लाख का मंगलसूत्र और मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी महाराष्ट्र से उज्जैन आकर वारदात को अंजाम दे रहा था।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वेद नगर स्थित ब्यूटी पार्लर से लौटते समय रेणुका जायसवाल का मंगलसूत्र अज्ञात बदमाश गले से तोड़कर फरार हो गए। नानाखेड़ा पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस दौरान मुखबिर से जानकारी मिली के आधार पर आकाश पिता सत्यनारायण साहू निवासी महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया था । उसने पूछताछ में वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया पुलिस ने उसके कब्जे से रेणुका जायसवाल से लूटा गया साढ़े पांच तोला का रानीहार बरामद कर लिया । इसके अलावा आरोपी ने अल्का राजपूत का मंगलसूत्र लूटना भी स्वीकार किया। एसपी शर्मा ने बताया कि आकाश के खिलाफ सात प्रकरण कलमणा महाराष्ट्र में दर्ज है और दो प्रकरण उज्जैन में दर्ज हो गए उससे पूछताछ की जा रही है।



