उज्जैन समाचार

किसानों के लिए कांग्रेस ने उज्जैन से भरी हुंकार, उमड़ा जनसैलाब

-मंडी प्रांगण में किसान न्याय यात्रा में आए प्रदेश भर के वरिष्ठ नेता

-किसान न्याय यात्रा में गूंजा ‘वोट चोर गद्दी छोड़’

उज्जैन। प्रदेशभर में खाद बीज संकट, बिजली कटौती, सड़कें खराब, बेरोजगारी, फसल का उचित दाम नहीं मिलना जैसी समस्याओं से जूझ रहे किसानों के लिए कांग्रेस ने उज्जैन से हूंकार भरी। किसानों की आवाज उठाने के साथ वोट चोरी कर बनी भाजपा सरकार के खिलाफ भी वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे गूंजे। किसान न्याय यात्रा में कांग्रेस की एकजुटता के साथ किसानों का भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश भी फूटा। किसान न्याय यात्रा से पूर्व मंडी प्रांगण में हुए सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने कहा भाजपा की सरकार वोट चोरी से बनी है। 2023 का विधान सभा चुनाव बीजेपी ने पोस्टर वेलेट के माध्यम से चोरी किया और इसका सीधा उदाहरण महेश परमार है। जो इस चोरी का शिकार हुए, किस तरह से चुनाव मे धांधली की जाती है, चुनाव की गड़बड़ी का वितृत उदाहरण दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस अवसर पर कहा कि शहर और प्रदेश मे खाद बीज की मारा-मारी है, किसानों पर लाठियां भांजी जा रही है, किसान परेशान है पर शराबियों को शराब आसानी से मिल रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रति दिन झूठ बोलते हैं, कहने को शराबबंदी है पर बड़ी आसानी से महंगी शराब खरीदी जा सकती है। जीतू पटवारी ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओ से आवाहन किया की गो माता की सेवा हेतु समस्त कांग्रेस जन सेवा हेतु संलग्न हो। जीतू पटवारी ने व्याप्त कानून की अव्यस्था को, प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को आगामी विधान सभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का आवाह्न किया। हरीश चौधरी ने कहा किस प्रकार देश में वोट चोरी की जा रही है, कांग्रेस पार्टी ने उसको उजागर करना शुरु किया, अब कांग्रेस कार्यकर्ता इस वोट चोरी को लगातार पकड़ेंगे। हरीश चौधरी ने किसानों की खाद बीज यूरिया की समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर अपनी बात रखी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट ने किसानों के संदर्भ में भूमि मुवावज़ा कानून के पालन की मांग की। पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने का जो काम चल रहा है लेकिन राहुलजी के नेतृत्व में कांग्रेस का कार्यकर्ता ना डरेगा ना झुकेगा, भाजपा की दमनकारी सरकार के खिलाफ लड़ता रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की बात को दोहराते हुए जयवर्धन सिंह ने नारायण टैक्स को दोहराया, आपने कहा कि ये जनता की सरकार नहीं है, ये किसानों की जमीन छीनने वाली सरकार है, आपने खाद की काला बजारी पर भी प्रकाश डाला। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष महेश परमार ने संबोधित करते हुए कहा कि उज्जैन की सड़कों पर कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता दो दो हाथ आमने सामने करने के लिए हर दम तैयार है। मुख्यमंत्री की सह और निर्देश पर शासन के अधिकारी अपनी मनमर्जी करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस का कार्यकर्ता लगातार जनता और किसानों के हित मे काम कर रहा है। महेश परमार ने उद्योग, सड़को के निर्माण और सिंहस्थ के नाम पर किसानों की भूमि अधिग्रहण, किसानों के आंदोलन को दबाये जाने, किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेजने जैसे प्रदेश सरकार के सभी कृत्यों की निंदा की।

सम्मेलन को ओंकारसिंह मरकाम, कमलेश्वर पटेल, कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह राहुल भईया, पूर्व नेता प्रति पक्ष कुणाल चौधरी, दिनेश जैन बॉस, प्रियव्रत सिंह खींची, दिलीप गुर्जर,पूर्व शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया, नूरी खान, सत्यनारायण पंवार, मनोहर बैरागी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर और पूर्व प्रधानमंत्री के चित्रों पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। आगुंतक नेताओ का जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, महेश परमार एवं नेता प्रति पक्ष रवि राय ने स्वागत किया। स्वागत भाषण शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने दिया और किसानों के संबंध में विस्तृत मांगों को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक ज्ञापन अतिरिक्त दंडाधिकारी को दिया गया। सभा के पश्चात मंडी से किसान न्याय यात्रा प्रारंभ हुई जो विभिन्न मार्गों से होती हुई फ्रीगंज स्थित टॉवर चौक पहुंची। जहां मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, मुकेश भाटी और कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकरजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं किसान न्याय यात्रा का समापन किया गया। आभार डॉ. रवि राय ने माना। इस दौरान पूर्व मंत्री बाला बच्चन, पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधो, पूर्व मंत्री बाबूलाल मालवीय सहित मध्यप्रदेश के विधायक और विभिन्न शहरों के कांग्रेस अध्यक्षगण, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद जाहिद खान, गीता रामी, पूर्व पार्षद बीनू कुशवाह, कांग्रेस नेता कमल चौहान, दीपेश जैन, बबलू खींची, जितेंद्र डागरे, जितेंद्र परमार, सुदर्शन गोयल, राजेंद्र वशिष्ठ, राधा मालवीय, सोनू शर्मा, भरत पोरवाल, छोटेलाल मंडलोई, सुरेंद्र मरमट, करण कुमारिया, ब्लॉक अध्यक्ष, सेवा दल, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, एनएसयूआई, आई टी सेल सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मेलन में आए सभी वरिष्ठजनों व कार्यकर्ताओ का आभार महेश परमार और मुकेश भाटी ने माना।

दिग्विजय मंच के सामने किसानों के बीच बैठे : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कृषि उपज मंडी में लगे पांडाल में किसानों के बीच बैठे थे। उनके लिए सौफा लगाया गया था। जब उनके भाषण की बारी आई तो वे मंच पर पहुंचे। इससे पहले उनके पुत्र और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने अपने भाषण में कहा कि आज सुबह अ’छी फोटो देखने को मिली थी। उनका इशारा कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की फोटो की तरफ था। इस फोटो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पोस्ट किया था। इस फोटो चर्चा दिन भर सोशल मीडिया और कांग्रेस हलको में चलती रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button