कांग्रेस शहर, जिलाध्यक्ष के विरोधी नेता बोले- हम राहुल गांधी के आव्हान पर वोट चोर, गद्दी छोड़ यात्रा निकाल रहे


कांग्रेस शहर, जिलाध्यक्ष के विरोधी नेता बोले- हम राहुल गांधी के आव्हान पर वोट चोर, गद्दी छोड़ यात्रा निकाल रहे
उज्जैन। शहर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष के विरोध में कांग्रेस के नेताओं ने नगर निगम के पास मंच बनाकर विरोध जताया। विरोध का आलम यह था कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से मिलने की जिद्द करने की वजह से वे पौन 2 बजे सभी स्थल पर पहुंचे। तब तक कांग्रेस का विरोध करने वाला धड़ा चामुंडा चौराहे पर बिजासन माता मंदिर पहुंचा और यहां अपनी रैली को सभा के रूप में तब्दील करके समाप्त कर दिया। यह रैली नगर निगम से होती हुई चामुंडा चौराहे पर पहुंचे थे। इस रैली में शामिल कांग्रेस नेता हेमंत सिंह चौहान ने कहा कि महेश परमार को विधायक, सांसद, महापौर और अब जिलाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया है। इससे शहर के कांग्रेस नेताओं में नाराजगी है। उन्हें ही सारे पद दिए जा रहे हैं। बाकी समाज के लोग कहां जाएंगे। क्या शहर में केवल एक ही नेता बचा है जिसे सारे पद दिए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस के विधानसभा चुनाव लड़ने वाले मुकली मोरवाल ने कहा कि राहुल गांधी की रैली का समर्थन किया जा रहा है। परन्तु राहुल गांधी ने कहा कि डरो मत इसलिए हम शहर कांग्रेस और जिलाध्यक्ष का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस के विधानसभा चुनाव लड़ने वाले
चेतन यादव ने कहा कि हम राहुल गांधी की वोट चोर गद्दी छोड़ का समर्थन करते हुए रैली निकाल रहे हैं। परन्तु शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी और महेश परमार ने पैसे देकर पद खरीदे हैं। इनका विरोध किया जा रहा है। उत्तर विधानसभा से चुनाव लड़ने वाली माया त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी की वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली के समर्थन करते हुए कांग्रेस की रैली निकाली जा रही है। लेकिन शहर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का विरोध करते हुए यह प्रदर्शन किया जा रहा है। हम सभी पद एक ही व्यक्ति को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान डॉ बटुकशंकर जोशी, विक्की यादव, दीपक मेहरे, ओमप्रकाश रामी, गब्बर कुवाल, रवि शुक्ला, जाहिद नूर, आजाद यादव, मुजीब सुपारीवाला, महेश सोनी, नाना तिलकर, ब्लाक अध्यक्ष परिहार, कैलाश बिसेन, प्रमोद चौबे आदि मौजूद थे।



