डिजिटल साक्षरता की दिशा में साक्षरता ब्लॉक समन्वयकों की बैठक

नवभारत साक्षरता एवं मूल्यांकन पर चर्चा
बांसवाड़ा, 11 सितंबर l जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा कार्यालय बांसवाड़ा में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम एवं आगामी मूल्यांकन को लेकर बैठक का आयोजन जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी एन द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया l द्विवेदी ने नवभारत साक्षरता के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य प्रगति तथा नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला l उन्होंने विभिन्न विभागीय कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए l
बैठक के आरंभ में सहायक परियोजना अधिकारी दिनेश मईडा ने नवभारत साक्षरता का परिचय देते हुए बताया कि यह परंपरागत साक्षरता कार्यों के विपरीत व्यक्ति को डिजिटल जागरूक बनाने का अभियान है अतः इसके उद्देश्यों की जानकारी आम जन तक पहुंचा कर असाक्षरों को इस अभियान से जोड़े l उन्होंने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में जिले की ब्लॉकवार प्रगति एवं 21 सितंबर को प्रस्तावित नवभारत साक्षरता मूल्यांकन की जानकारी देते हुए आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा विभागीय स्तर पर जारी दिशा निर्देशों से अवगत करवाया l मईडा ने मूल्यांकन के दृष्टिगत सूचनाए तैयार करने का आग्रह किया ताकि मूल्यांकन के बाद अन्य कार्य समय पर पूर्ण हो सके l उन्होंने बताया कि साक्षरता निदेशालय एवं जिला कलेक्टर महोदय द्वारा मूल्यांकन को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं उनकी पालना सुनिश्चित करवाई जाए l बैठक में जिले के विभिन्न ब्लॉक के समन्वयक दीपक शाह, महेंद्र सिंह सिसोदिया, भूरालाल कटारा, बाबूराम मसार, लक्ष्मण लाल भाबोर, दीपक निनामा, अंबालाल मईडा, संजय कुमार पाठक, अशोक मईडा, भगवती लाल खाट आदि ने भाग लेकर अपने ब्लॉक की प्रगति की जानकारी दी एवं ब्लॉक स्तरीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया l बैठक में कार्यालय प्रतिनिधि राजेंद्र खेरावत ने भी विचार व्यक्त किए l



