राजनीतिउज्जैन समाचार
धरने पर बैठेगी कांग्रेस -26 जुलाई को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक छत्रीचौक पर होगा प्रदर्शन
आमजन की बुनियादी मांगों को उठाने के लिए धरने पर बैठेगी कांग्रेस

आमजन की बुनियादी मांग – खाद की उपलब्धता में कमी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नशे का बढ़ता कारोबार, जर्जर सड़क से लोग परेशान
उज्जैन। मध्यप्रदेश में खाद की उपलब्धता में कमी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, नशे का बढ़ता कारोबार, जर्जर सड़क, महंगी एवं बार बार गुल होती बिजली, गंदा पानी, बढ़ता टैक्स सहित बुनियादी, स्थानीय जन समस्या को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में 26 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक गोपाल मंदिर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
मुकेश भाटी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार दिये जाने वाले इस धरना प्रदर्शन में उज्जैन शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने, उज्जैन नगर निगम द्वारा की गई संपत्ति कर वृध्दि को वापस लेने के साथ ही गरीबी रेखा के राशन कार्ड बनाने पर प्रतिबंध को हटाकर गरीबी रेखा के राशन कार्ड बनाये जाने की मांग की जाएगी। आम जन की मुलूभूत समस्याओं को लेकर दिये जा रहे धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारियों के साथ आम जन से भी शामिल होने का आव्हान शहर कांग्रेस कमेटी ने किया है।



