विद्यार्थियों को शैक्षिक व उपयोगी सामग्री का वितरण

जयपुर, 20 अगस्त l शिव कंसलटेंसी की ओर से विनायक पब्लिक स्कूल जे पी कॉलोनी सेक्टर 3 में बच्चों को गिफ्ट वितरण किया गया l इस अवसर पर भट्ठा बस्ती थाने की ओर से बच्चों को एवं बच्चियों को गुड टच एवं बेड टच के बारे में थाना इंचार्ज हरिओम जी ने समझाया l वक्ताओं ने कहा कि लड़कियों को अपनी सुरक्षा के मद्देनजर जागरूक होना आवश्यक है ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो l इस अवसर पर शिव कंसल्टेंसी के विजेन्द्र सिंह ने विद्यालय प्रबंधक राजेश चावरिया को मोमेंटो देकर सम्मानित किया l
यह जानकारी प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी प्रमोद शर्मा ने दी l ध्यान रहे जयपुर में विभिन्न सामाजिक व सेवा गतिविधियों के माध्यम से श्री शर्मा सतत प्रयासरत है और स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, विभिन्न धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में सेवा कार्यों का संचालन, विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लोगों को सहयोग आदि गतिविधियों का नियमित आयोजन करते हैं l श्री शर्मा विभिन्न एनजीओ और स्वैच्छिक संस्थाओं को इस बाबत प्रेरित करते हैं l राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं जनकल्याण गतिविधियों में भी उनकी अग्रणी भूमिका है l



