साक्षरता ब्लॉक समन्वयकों को उल्लास पुस्तिकाओं का वितरण

बांसवाड़ा, 17 सितंबर l जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा कार्यालय बांसवाड़ा में बुधवार को आयोजित बैठक में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत पंजीकृत लर्नर्स को अध्ययन में मार्गदर्शन हेतु निदेशालय से प्राप्त उल्लास पुस्तिकाओं को ब्लॉक स्तर से लर्नर्स तक पहुंचाने समस्त ब्लॉक को पुस्तिकाओं का वितरण किया गया एवं रविवारीय मूल्यांकन को लेकर चर्चा जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी एन द्विवेदी की अध्यक्षता में की गई l द्विवेदी ने नवभारत साक्षरता के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य प्रगति तथा नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला l बैठक के आरंभ में सहायक परियोजना अधिकारी दिनेश मईडा ने नवभारत साक्षरता का परिचय देते हुए बताया कि यह परंपरागत साक्षरता कार्यों के विपरीत व्यक्ति को डिजिटल जागरूक बनाने का अभियान है अतः इसके उद्देश्यों की जानकारी आम जन तक पहुंचा कर असाक्षरों को इस अभियान से जोड़े l उन्होंने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में जिले की ब्लॉकवार प्रगति एवं रविवार को होने जा रहे नवभारत साक्षरता मूल्यांकन की जानकारी देते हुए आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा विभागीय स्तर पर जारी दिशा निर्देशों से अवगत करवाया l मईडा ने मूल्यांकन के दृष्टिगत सूचनाए तैयार करने का आग्रह किया ताकि मूल्यांकन के बाद अन्य कार्य समय पर पूर्ण हो सके lसहायक सांख्यिकी अधिकारी केसरीमल मीणा ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के जिला निर्धारित लक्ष्य, ब्लॉक वार प्रगति एवं अन्य गतिविधियों को लेकर तकनीकी जानकारी दी lबैठक में जिले के विभिन्न ब्लॉक के समन्वयक एवं सहयोगी दीपक शाह, महेंद्र सिंह सिसोदिया, भूरालाल कटारा, बाबूराम मसार, लक्ष्मण लाल भाबोर, दीपक निनामा, अंबालाल मईडा, संजय कुमार पाठक, नारायणलाल नायक, अशोक मईडा, भगवतीलाल खाट, नानूलाल चरपोटा आदि ने भाग लेकर अपने ब्लॉक की प्रगति की जानकारी दी एवं ब्लॉक स्तरीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया l बैठक में कार्यालय प्रतिनिधि राजेंद्र खेरावत ने भी विचार व्यक्त किए l



