उज्जैन समाचार

अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस सेवादल ने निकाली तिरंगा यात्रा

उज्जैन। आज भारत छोड़ो आंदोलन स्मरण दिवस “अगस्त क्रांति दिवस” के अवसर पर शहर जिला( ग्रामीण) कांग्रेस सेवा दल उज्जैन के तत्वाधान में महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा चरक भवन परिसर आगर रोड से सुबह 10 बजे माल्यार्पण कर पैदल मार्च ( तिरंगा यात्रा) महात्मा गांधी उद्यान क्षीरसागर पर पहुंच कर पूज्य बापू जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अगस्त ,”क्रांति दिवस” के रूप में मनाया गया एवं इस अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार के आतिथ्य में एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश भाटी की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। शहर अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि 9 अगस्त 1942 को अगस्त क्रांति का एलान किया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान समर्थन देने के बावजूद जब अंग्रेज़ भारत को स्वतंत्र करने को तैयार नहीं हुए, तो महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में आज़ादी की अंतिम जंग का आह्वान किया, जिससे ब्रिटिश शासन में भय व्याप्त हो गया। इसी कारण 9 अगस्त को इतिहास में ‘अगस्त क्रांति दिवस’ के रूप में याद किया जाता है।

इस अवसर पर नगर निगम में नेता प्रति पक्ष रवि राय, पूर्व पार्षद कैलाश बिसेन,वीरेन्द्र शर्मा, संगठन मंत्री अजय राठौर, पूर्व पार्षद सुनील कच्छवाह, राजेंद्र राठौर, देव व्रत यादव, रेणुका गांधी,चंद्रभानसिंह चंदेल,देवीलाल जाटवा, राजेंद्रचंदेल, ललितमीणा ,पोपसिंह पंवार, इंदिरा नगर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमंत कोहली, गोपाल सूर्यवंशी, रफी अहमद, शमशेर खान, अशोक राठौर, रामचंद्र चौहान, डॉ अंतर सिंह चौधरी, मयंक राजपूत, दीपक यादव, महेंद्र सिंह चौधरी, रिज़वान खान, रश्मि त्रिवेदी,शेर खान, योगेश मीणा, अर्पित यादव, चंदू यादव, लक्ष्मीनारायण उपाध्याय, कृष्णा यादवआदि लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जिला (ग्रामीण) कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉक्टर चैनसिंह चौधरी ने किया तथा आभार शहर जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह जाट माना उपरोक्त जानकारी की हेमंत कोली ने दी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button