सिद्धवट तीर्थ पर हुआ ब्राह्मणों का श्रावणी उपाकर्म


उज्जैन । शिप्रा तट सिद्धवट तीर्थ हिमाद्री स्नान ,नूतन यज्ञोपवित्र धारण, श्रावणी उपाकर्म हेतु सभी विप्र ब्राह्मण एवं यज्ञोपवित्र धारण करने वाले सनातनी श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा रक्षाबंधन पर्व पर 9 अगस्त 25 प्रातः 10 बजे सिद्धनाथ तीर्थ उज्जैन पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सिद्धवट तीर्थ पुरोहित एवं पुजारी महासभा अवंतिका उज्जैन द्वारा आचार्य द्वारकेश व्यास के संयोजन में आयोजित उपाकर्म संस्कार किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी सचिव शैलेंद्र द्विवेदी ,पुजारी सुधीर चतुर्वेदी ,राजेश पुजारी, पंडा समिति अध्यक्ष पं. राजेश त्रिवेदी, तीर्थ पुरोहित सर्व विमलेश शास्त्री नाहर वाला सुधीर पंडया ,हेमंत शास्त्री, , दिलीप त्रिवेदी, हेमंत पंङया , चेतन शास्त्री, सतीश शर्मा, अरविंद जोशी, गोपाल त्रिवेदी, गुलाट गुरु, जीवन शर्मा, देवेंद्र पंचोली, अशोक मिश्रा , संदीप शर्मा,, विनय चतुर्वेदी, वामन गुरु, आशीष शर्मा ,आनंद शर्मा ,निलेश जोशी, आदि ने उपस्थित होकर हिमाद्री स्नान सप्त ऋषि पूजन श्रावणी उपाकर्म मे शामिल होकर बड़ी संख्या में ब्राह्मणों ने नूतन यंगोपवित्र धारण किया।



