राजस्थान

बाबा SKJ ज्वैलर्स शोरूम का भव्य उद्घाटन

शुद्धता और गुणवत्ता ही हमारी विश्वसनीयता – शर्मा
 जयपुर, 14 दिसम्बर l जयपुर शहर के चित्रकूट में प्रदेश के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स बाबा SKJ ज्वैलर्स के नवीन शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ l राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रमुख प्रदेश महामंत्री और कई सामाजिक संगठनों से जुड़े पंडित मधुसूदन शर्मा के पिता वैद्य विशंभर शास्त्री ने शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन किया l शोरूम के उद्घाटन के मौके पर जयपुर शहर के विधायक बाल मुकुंदाचार्य, सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खच्चरियावास, पूर्व विधायक रणवीर पहलवान, सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख समाजसेवी, उद्योगपति व अन्य गण मन नागरिक शामिल हुए l
प्रतिष्ठा के ऑनर मधुसूदन शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया कहा कि प्रतिष्ठान पर मिलने वाले ज्वेलर्स की शुद्धता और गुणवत्ता की गारंटी हमारी विश्वसनीयता की प्रतीक है और इस विश्वसनीयता को बनाए रखा जाएगा l अपने समस्त प्रतिष्ठानों पर आमजन के भरोसे को बनाए रखने का विश्वास दिलाते हुए उन्होंने कहा कि नवीन प्रतिष्ठान के उद्घाटन से एक महीने तक मेकिंग चार्ज पर 50% की छूट भी दी जाएगी l ध्यान रहे प्रतिष्ठान के ऑनर पंडित मधुसूदन शर्मा विभिन्न सामाजिक व सेवाभावी संगठनों के साथ जुड़े हुए हैं और नियमित रूप से विभिन्न जनहित व जन कल्याणकारी गतिविधियों में भाग लेते हैं l

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button