उज्जैन समाचारधर्म और समाजमध्य प्रदेश

भाद्रपद माह की दूसरी व प्रमुख सवारी में भगवान श्री महाकालेश्वर सात स्वरूपों में अपने भक्तों को पालकी में दर्शन देने निकले

 

-भगवान महाकाल की सवारी रामघाट के लिए निकल चुकी है

उज्जैन । श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में सातवे सोमवार 2 सितम्बर को सायं 4 बजे भगवान श्री महाकालेश्वर प्रमुख सवारी (शाही सवार) में नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान रजत पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर शिवतांडव, नन्दी रथ पर उमा-महेश और डोल रथ पर होल्कर स्टेट के मुखारविंद, श्री घटाटोप मुखोटा स्वरुप व सप्तम सवारी में श्री सप्तधान का मुखारविंद सम्मिलित रहा। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के द्वारा पालकी में विराजित भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button