क्राइम

अवैध संबंधों को छिपाने के लिए युवक की हत्या, प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला की भूमिका की जांच कर रही है पुलिस

-महिला की भूमिका की जांच कर रही है पुलिस
उज्जैन। अवैध संबंधों को छिपाने के लिए युवक की हत्या के आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार करके अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। महिला की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के जरिए हत्या के मामले को सुलझाया है। उक्त जानकारी एसपी प्रदीप शर्मा ने देते हुए बताया कि 18 जुलाई को बिरलाग्राम थाना क्षेत्र के भगतपुरी गांव में रहने वालेे हुकुम पिता भेरूलाल गिरवाल की हत्या अज्ञात व्यक्ति ने कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। पुलिस ने जांच में पाया कि जिस व्यक्ति  की हत्या हुई है उसकी पत्नी आरती और गांव रुपाखेड़ा में रहने वाले मनीष पाटीदार के बीच लगातार बातें होती रही हैं। दोनों के बीच अत्यधिक फोन होने से संदेह उत्पन्न होने पर पूछताछ की गई तो मनीष पाटीदार ने हुकुम की हत्या करना कबूल लिया। उसने माना कि आरती से उसके अवैध संबंध हैं और हुकुम को इसका पता चल गया था। इसको लेकर उसका हुकुम से विवाद भी हुआ था। मनीष ने अपने साथी प्रदीप गिरवाल निवासी मुल्थान के साथ मिलकर हत्या की थी। एसपी ने बताया कि आरोपियों के साथ आरती भी हत्या में शामिल थी या नहीं इसकी जांच की जा रही है। अगर वह हत्या में शामिल पाई गई तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

घर में घुसकर मारा डाला, अंतिम संस्कार में हुआ शामिल : एसपी शर्मा ने बताया कि आरोपी मनीष पाटीदार ने अपने साथी प्रदीप के साथ मिलकर हुकुम की हत्या की योजना बनाई। वे 18 जुलाई को रात में हुकुम के घर में घुसे और उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसकी पत्नी को कंबल से ढक दिया था, ताकि वह उन्हें पहचान न पाए। हत्या के बाद दोनों हुकुम की मोटर साइकिल लेकर फरार हो गए थे। शक से बचने के लिए अगले दिन मनीष हुकुम के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button