उज्जैन समाचार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में नागपंचमी पर्व तैयारी: पुल का 300सुरक्षाकर्मियों को खड़ा करके किया निरीक्षण 

उज्जैन 24 जुलाई 2025। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 29 जुलाई 2025 को आगामी नागपंचमी पर्व को ध्यान में रखते हुए वर्ष में एक बार खुलने वाले श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु उपयोग में लिए जाने वाले पुल (विश्राम धाम से शिखर को जोड़ने वाले) की क्षमता (strength) का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान 300 सुरक्षाकर्मियों पुल पर खड़ा कर उनसे गतिविधि करवायी जाकर पुल की मजबूती व क्षमता का परिक्षण भी किया गया।  इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के डिप्टी कलेक्टर व उपप्रशासक श्री एस. एन. सोनी, लोक निर्माण विभाग (भवन /पथ ) के कार्यपालन यंत्री श्री गौतम अहिरवार, सहायक प्रशासक श्री शिवकांत पाण्डेय, श्री देवेंद्र परमार, श्री मूलचंद जूनवाल, विशेष कर्तव्यथ अधिकारी श्री जयंत राठौर, सुरक्षा प्रभारी श्री अनुराग चौबे आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button