श्रद्धालु ने महाकाल मन्दिर को भेंट की रु.एक लाख ग्यारह हजार की राशि

उज्जैन। भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने आए श्रद्धालु निरन्तर भगवान की सेवा में जहां स्वर्ण, रजत, आभूषण आदि के साथ ही गौशाला, चिकित्सा इकाई, अन्नक्षेत्र आदि प्रकल्पों हेतु सामग्री भेंट करते हैं वहीं मन्दिर की आवश्यकता के क्रम में अन्य उपयोगी सामग्री भी भेंट करते हैं. मन्दिर के सम्माननीय पुजारीगण, पुरोहित गण के साथ ही कर्मचारी भी दान – भेंट हेतु सभी को सदैव प्रेरित करते हैं। इसी क्रम में मंदिर के कैशियर सुधीर चतुर्वेदी जिनके कक्ष में आए अमर सिंह बैंस भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन से अभिभूत हो गए उन्होंने महाकाल महालोक का भ्रमण भी किया, उन्हें मन्दिर के विस्तार के साथ ही विभिन्न प्रकल्पों अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी गई। बैंस ने प्रसन्न होकर स्व- प्रेरणा से मंदिर विकास कार्यों हेतु तुरंत रुपए एक लाख ग्यारह हजार की राशि मन्दिर को भेंट की. मन्दिर अधिकारी आर. के. तिवारी ने भेंट कर्ता के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।



