धर्म और समाज

श्री महाकाल महालोक में श्रावण-भादौ मास :  शाहा के ओडिसी नृत्य,  नायमा के गायन व पण्ड्या के एकल कथक की प्रस्तुति 

25 जुलाई 2025 को  धनन्जय तिवारी उज्जैन का एकल कथक, डाॅ.योगिता मंडलिक गडीकर, इंदौर द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी

25 जुलाई 2025 को  धनन्जय तिवारी उज्जैन का एकल कथक, डाॅ.योगिता मंडलिक गडीकर, इंदौर द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी
 उज्जैन। श्री महाकाल महालोक में श्रावण-भादौ मास में प्रतिदिन सायं 6 से 8 बजे तक आयोजित होने वाली श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के नवम दिवस की प्रस्तुति में सुश्री सृजिता शाहा के ओडिसी नृत्य, सुश्री प्रियांशी नायमा के गायन व सुश्री वैदेही पण्ड्या के एकल कथक की प्रस्तुतियाॅं हुई।  प्रथम प्रस्तुति में सुश्री सृजिता शाह ने अपने ओडिसी नृत्य के अंतर्गत दशावतार की प्रस्तुति दी उसके उपरांत भजन श्यामा आन बसो………….. व भो शंभो स्वयमभु………. की प्रस्तुति से समापन किया।  दूसरी प्रस्तुति सुश्री प्रियांसी नायमा के गायन की हुई। सुश्री नायमा ने प्रस्तुति का प्रारंभ राग यमन की बंदिश दर्शन देवा शंकर महादेव………………से किया। उसके उपरांत भजन हर-हर-हर महादेव………… बम-बम भोला की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति का समापन जटाजुट में गंग विराजे………. से किया गया। आपके साथ डाॅ.परमानंद गंधर्व हारमोनियम पर, श्री कृष डिगा ओक्टोपेड पर व श्री राहुल पंवार ने तबला पर संगत की।   श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के नवम दिवस की तीसरी एवं अंतिम प्रस्तुति सुश्री वैदेही पण्ड्या की हुई। सुश्री वैदेही पण्डया द्वारा प्रस्तुति का प्रारंभ ताल तीन ताल में पारम्परिक गणेश स्तुति से किया। उसके पश्चात चैताल में निबध शिव धु्रपद शंकर अतिप्रचंड…….., शिव पंचाक्षर स्त्रोत की प्रस्तुति दी। अंत में गोस्वामी तुलसीदास रचित शिव रूद्राष्टकम से प्रस्तुति का समापन किया गया। संगीत संरचना एवं नृत्य निर्देशन गुरू राजेन्द्र गंगानी द्वारा किया गया।  कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्जवलन मुख्य अतिथि स्वामी प्रणवपुरी महाराज, महंत महामृत्यंजय मठ, महाकाल लोक,  पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी द्वारा किया।
 25 जुलाई 2025 को  धनन्जय तिवारी उज्जैन का एकल कथक, डाॅ.योगिता मंडलिक गडीकर, इंदौर द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा श्री महाकाल महालोक परिसर में सप्त ऋषियों की मूर्ति के समीप स्थित मंच पर सायं 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रस्तुतियाॅं दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button