मध्य प्रदेश
मप्र विधानसभा सभा अध्यक्ष तोमर ने किए महाकाल दर्शन

उज्जैन । मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। पूजन पुरोहित सत्यनारायण जोशी द्वारा सम्पन्न करवाया गया । श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उपप्रशासक एवं डिप्टी कलेक्टर एस.एन. सोनी द्वारा श्री तोमर का स्वागत व सत्कार किया गया।



