कारोबार

आम कर्मचारियों को पीएफ की जानकारी और समस्याओं के निराकरण के लिए पीएफ आफिस लगाएगा वर्कशाप

उज्जैन। महाकाल मंदिर से जुड़ी कंपनी को अपने यहां आउट सोर्स कर्मचारियों का पीएफ काटने के निर्देश जारी किए गए हैं। ताकि उनका समय पर पीएफ कटे और कर्मचारियों को किसी तरह की समस्या न हो। यह जानकारी क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त रितेश सोनी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। उन्होंने बताया कि आम लोगों की पीएफ की जानकारी देने और पीएफ से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए पीएफ आफिस की तरफ से एक वर्कशाप का आयोजन किए जाने की योजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 17 कर्मचारियों को रिटायर होने पर भविष्य निधि से जुड़ा भुगतान रिटायरमेंट के दिन ही किया गया है। इस तरह प्रयास किया जा रहा है कि कर्मचारी के भविष्य निधि से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां एक माह पहले ही नियोक्ता के माध्यम से मंगा ली जाएं। इससे कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिन भुगतान करने में आसानी रहेगी। तत्पर योजना के माध्यम से कर्मचारियों को लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। 90 हजार से ज्यादा लोगों का पैसा हर माह जमा होता है। अब सरकार के निर्देश पर पीएफ आफिस के स्वरूप और काम में बदलाव लाया गया है। इसे कर्मचारी फ्रेंडली बनाया जा रहा है। इस दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी के निदेशक रोहित कुमार, सीएस संजय मिश्रा अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त, विकास सोदाई क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, कुंदन चौधरी भविष्य निधि आयुक्त मौजूद थे।

पांच राज्यों के कर्मचारियों को उज्जैन में मिलती है ट्रेनिंग : उज्जैन में पांच राज्यों के पांच हजार से ज्यादा पीएफ कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाती है। यह जानकारी पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी के निदेशक रोहित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के विजन को ध्यान में रखकर पीएफ आफिस अब लोगों के पास पहुंचने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़़ी में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया है। इनमें मप्र, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और गोवा शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रयास पहल के नाम से नवाचार किया गया है। इसके तहत कर्मचारियों को उनकी राशि का भुगतान रिटायमेंट के दिन किया जा रहा है। इस योजना का प्रचार-प्रसार किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। ताकि कर्मचारियों की जानकारी विभाग को समय पर मिले और भुगतान में कोई समस्या न आए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में एक वर्कशाप का आयोजन करने की योजना पर काम किया जा रहा है। जल्द ही इस वर्कशाप में कर्मचारियों को आमंत्रित किया जाएगा और उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button