उज्जैन समाचारस्वास्थ्य
उज्जैन में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह चरक अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे
रेडक्रास की मेडिकल दुकान दो तीन दिन में शुरू हो जाएगी

रेडक्रास की मेडिकल दुकान दो तीन दिन में शुरू हो जाएगी
उज्जैन (राजेश रावत) उज्जैन में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह चरक अस्पताल का निरीक्षण पहुंचे एक-एक वार्ड में जाकर मरीजों से सुविधाओं और इलाज के विषय में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन संगीता पलसानिया आरएमओ और चिकित्सकों को निर्देश दिए कि वह ड्यूटी चार्ट प्रॉपर तरीके से बनाएं। कलेक्टर कुमार ने मरीजों से चर्चा कर उनको मिल रहे इलाज और दवाइयां के विषय में पूछा। इसके अलावा स्टाफ से उपकरण के विषय में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रेडक्रास की मेडिकल दुकान दो तीन दिन में शुरू हो जाएगी । नियुक्ति कर दी गई है।



