उज्जैन में महिला जैन संत के साथ एक व्यक्ति ने की छेड़छाड़, जैन समाज ने पुलिस को पत्र लिखा

25 अगस्त की रात 9 से 9:30 बजे के बीच की घटना
उज्जैन। महिला जैन संत के साथ एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। सीसीटीवी कैमरे से व्यक्ति की पहचान कर ली गई। व्यक्ति के खिलाफ शिकायती आवेदन जैन समाज ने थाने में दिया है। जैन समाज के युवा विंग के अध्यक्ष ने पत्र में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
यह लिखा है आवेदन में: श्री ऋषभदेवजी छगनीराम पेढ़ी युवा विंग अध्यक्ष श्रीपाल राजावत और पार्षद रजत मेहता ने आवेदन में लिखा कि 25 अगस्त की रात 9:00 से 9:30 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला संत के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी की पहचान सीसीटीवी से महिला संत ने की है। पुलिस सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर आरोपी को तलाश रही।
कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ा, कुछ छुड़वा दिया: मिली जानकारी मुताबिक घटना के तत्काल बाद महिला जैन संत ने शोर मचा दिया था। पेढ़ी के कर्मचारी आरोपी को पकड़ कर ले आए थे परंतु कुछ समाज के लोगों ने उक्त आरोपी को छुड़वा दिया। बाद में जब समाज के लोगों को मामले का पता लग उन्होंने शिकायत दर्ज करवाने का फैसला किया। पुलिस को आरोपी को पकड़ने के लिए 2 दिन का समय दिया गया।



