उज्जैन समाचारधर्म और समाज

वरिष्ठों के सम्मान से नई पीढ़ी को प्रेरणा और युवाओं का उत्साह वर्धन होता है : पं. चतुर्वेदी

शाजापुर से बड़ी संख्या में ब्राह्मण जाना पाव यात्रा में शामिल होंगे

-शाजापुर में पं. चतुर्वेदी बालकृष्ण शर्मा नवीन सम्मान से सम्मानित हुए

उज्जैन। समाज में वरिष्ठ जनों के सम्मान से समाज में आने वाली पीढ़ी को सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है तथा युवा विद्यार्थियों को सम्मान से भविष्य की प्रेरणा मिलकर उनका उत्साहवर्धन होता है साथ ही किसी बढे प्रेरणा स्त्रोत सामाजिक व्यक्तित्व के नाम पर जब हम सम्मानित करते हैं तो उसका महत्व और अत्यधिक बढ जाता है बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ मालवा शाजापुर की धरती के ऐसे ही सुपुत्र थे जिनकी स्मृति को चिरस्थाई करने के लिए सर्व ब्राह्मण समाज शाजापुर ने 70 समाजसेवियों का वरिष्ठों का तथा 50 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उक्त उद्गार अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी ने ओदीच्य ब्राह्मण समाज धर्मशाला शाजापुर में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित पं. बालकृष्ण शर्मा नवीन ब्राह्मण रत्न सम्मान समारोह में उपस्थित ब्राह्मण विप्र बंधुओ, मातृशक्ति के बीच व्यक्त किए ‌ समारोह में पं. चतुर्वेदी को सर्व ब्राह्मण समाज शाजापुर द्वारा ‘पं. बालकृष्ण शर्मा नवीन ब्राह्मण रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया । समारोह में विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु अर्पण भारद्वाज, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद महाराज, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय सचिव ज्योतिषाचार्य पं शैलेंद्र द्विवेदी शाजापुर नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी, लघु उद्योग भारती प्रदेश पदाधिकारी दिनेश तिवारी, भाजपा नेता दिनेश शर्मा, सर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष आशीष नागर, उद्योगपति विनीत दीक्षित, मेखचंद शर्मा, सीमा शर्मा, संतोष शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र ब्राह्मण जन महिला शक्ति शामिल रहे । आगंतुक अतिथियों का स्वागत ब्राह्मण समाज शाजापुर के अध्यक्ष दिलीप शर्मा, उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा युवा शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा भोला, आदि ने किया । सम्मेलन में उपस्थित विप्र शक्तियों ने आगामी 20 जुलाई को ब्राह्मण समाज की प्रादेशिक जानापाव भगवान परशुराम जन्मस्थली यात्रा में बड़ी संख्या में शाजापुर से शामिल होने का संकल्प लिया। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भगवान परशुराम के चित्र पर पूजन माल्यार्पण पर स्वस्तिवाचन के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button