उज्जैन समाचारधर्म और समाज

मोहर्रम के चल समारोह को लेकर उज्जैन पुलिस की महत्वपूर्ण बैठक

-शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन पर विशेष जोर

उज्जैन। मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले घोड़ा, बुर्राक, ताजिया, दुलदुल एवं अखाड़ों के चल समारोह को सादगीपूर्ण, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस नियंत्रण कक्ष, उज्जैन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।यह बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) नीतेश भार्गव के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) राहुल देशमुख, नगर पुलिस अधीक्षक (जीवाजीगंज) सुमित अग्रवाल के साथ ही राजस्व विभाग, नगर पालिका निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर शहर काजी श्री खलिकउर्रहमान सहित विभिन्न आयोजन समितियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य मोहर्रम के आयोजन के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं पर विचार-विमर्श करना एवं उनके समाधान हेतु समन्वित और प्रभावी रणनीतियाँ तैयार करना रहा।

बैठक के दौरान चल समारोह के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए, जिन पर सभी प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति व्यक्त की।

• चल समारोह का आयोजन निर्धारित समय एवं मार्ग के अनुसार किया जाए।

• समिति के सदस्य निर्धारित ड्रेस कोड में रहें।

• आयोजन में स्वयंसेवकों (वालंटियर्स) की नियुक्ति कर व्यवस्था में पुलिस को सहयोग करें।

• समारोह के दौरान धारदार हथियार, लाठियाँ, डीजे आदि का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button