अब तक महाकाल मंदिर में 11 लाख से अधिक भक्तों ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये
चलित भस्मार्ती में लगभग 26,996 (छबीस हजार नौ सौ छियानबे) भक्तों ने भस्मार्ती के दर्शन किये

उज्जैन। 14 जुलाई 2025। श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु दर्शनार्थीगण कतारबद्ध होकर मंदिर प्रबंध समिति की व्यवस्थाओं के अंतर्गत दर्शन करते हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि कम समय में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हो इस हेतु श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्थायें की गई है। दिनांक 07 जुलाई 2025 से 13 जुलाई 2025 तक लगभग कुल 11,06,270-(ग्यारह लाख छ हज़ार दो सौ सत्तर) भक्तों ने प्रातः 06 बजे से रात्रि पट बंद होने तक दर्शन लाभ प्राप्त किया। इसी प्रकार चलित भस्मार्ती में लगभग 26,996 (छबीस हजार नौ सौ छियानबे) भक्तों ने भस्मार्ती के दर्शन किये। 14 जुलाई 2025 श्रावण माह के प्रथम सोमवार 4,498 (चार हज़ार चार सौ अठानवे) श्रद्धालुओं ने श्री महाकालेश्वर भगवान जी की चलित भस्मार्ती में दर्शन किये। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दर्शनार्थियों के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन व अन्य जानकारी एवं शिकायत के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाईट www.shrimahakaleshwar.com के साथ मंदिर के टोल फ्री नम्बर 18002331008 पर संपर्क कर सकते हैं।



